छत्तीसगढ़ - माँ की ममता हुई शर्मसार , जन्म देने के बाद नवजात को झाड़ियों में फेंक कर महिला हुई गायब

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - माँ की ममता हुई शर्मसार , जन्म देने के बाद नवजात को झाड़ियों में फेंक कर महिला  हुई गायब
बलरामपुर 29 सितंबर 2023 - बलरामपुर जिले के डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोटसरी के झाड़ियों में नवजात मिली है। रोने की आवाज सुनकर लोगों की नजर उस पर पड़ी। नवजात को जन्म के कुछ घण्टे बाद ही झाड़ियों में फेंक दिए जाने की संभावना है। चाइल्ड लाइन और पुलिस की मदद से नवजात को जिला अस्पताल बलरामपुर के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।

शुक्रवार की सुबह कोटसरी गांव के कुछ लोग जंगल जा रहे थे। जंगल जाने वाले रास्ते के किनारे झाड़ियों में उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची थी। उसे देखकर लग रहा था कि जन्म के साथ ही उसे झाड़ियों में रख दिया गया था।

उसके शरीर में घास फूंस और पेड़ों की पत्तियां गिरी हुई थी। नवजात लगातार रो रही थी। BMO बलरामपुर को सूचना देने के बाद चाइल्ड लाइन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद नवजात को तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया। यहां साफ सफाई के बाद उसका उपचार किया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय के SNCU  में उसे भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात को जब यहां लाया गया था तो उसके शरीर में कहीं- कहीं पत्ते लगे हुए थे। शरीर में चोट नहीं थे। जिसे तत्काल साफ करते हैं।उसका इलाज शुरू किया गया है। नवजात अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि नवजात को सही समय पर अस्पताल लाने से उपचार शुरू हो सका।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि नवजात को झाड़ियों में फेकने वाले उसी गांव के हैं या दूसरे ग्राम के। मामले में डवरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नवजात को जन्म देने वाली महिला तथा फेंकने वालों की पहचान सुनिश्चित करने गांव वालों की मदद ली जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH