छत्तीसगढ़ - आचार संहिता के पहले बढ़ा लोकार्पण और भूमिपूजन , पिछले तीन माह में आई सौगातों की बाढ़

रायपुर , 27-09-2023 3:41:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आचार संहिता के पहले बढ़ा लोकार्पण और भूमिपूजन , पिछले तीन माह में आई सौगातों की बाढ़
रायपुर 26 सितंबर 2023 - आदर्श आचार संहिता के पहले राज्य सरकार ने लोकार्पण और शिलान्यासों के कार्यक्रमों में ताकत झोंक दी है। तीन महीने में ही 30 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। साथ में मंत्री , विधायक , जिला और जनपद स्तर के पदाधिकारियों का भी ताबड़तोड़ दौरा जारी है। राजधानी से लेकर बस्तर तक विकास कार्यों की सौगातें दी जा रही हैं। जुलाई , अगस्त और सितंबर के तीन महीनों में उद्घाटन और शिलान्यास के आंकड़े अन्य महीनों के मुकाबले अधिक हैं।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर महीने में संभावित है, वहीं आदर्श आचार संहिता की घोषणा 10 से 15 अक्टूबर के बीच हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार ने दौरा तेज कर दिया है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विभागों में लगातार निविदा निकाले जा रहे हैं। आचार संहिता के पहले राज्य सरकार ने अपने सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अमले को मैदान पर उतार दिया है। कार्यों और सौगातों का अंदाजा इन्हीं आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि सितंबर महीने में लगभग 6,500 करोड़ रुपये की लागत से 12,000 से अधिक कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

जिनमें प्रदेश भर में सड़क , अधोसंरचना , भवन , श्रीरामवन पथ गमन , सिंचाई , स्कूल , अस्पताल , नई तहसील , एयरोसिटी , कृषि मंडी भवन , होलसेल कारीडोर , स्व-सहायता समूहों की ऋण माफी आदि शामिल हैं। जुलाई महीने में कोरबा को 13,356 करोड़ रुपये की सौगात मिली, जिसमें मुख्यमंत्री ने 12,915 करोड़ रुपये की लागत से ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH