चार दिन में दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे PM मोदी , पहला दौरा 30 सितंबर को और दूसरा दौरा,,,

रायपुर , 24-09-2023 7:05:37 PM
Anil Tamboli
चार दिन में दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे PM मोदी , पहला दौरा 30 सितंबर को और दूसरा दौरा,,,
रायपुर 24 सितंबर 2023 - PM नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और 03 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगे। चुनावी वर्ष में PM मोदी तीन महीने के भीतर प्रदेश में क्रमश: तीसरी व चौथी सभा लेंगे। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो प्रधानमंत्री का यह प्रवास छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है।

एक तरफ दंतेवाड़ा से 12 सितंबर और जशपुर से 15 सितंबर को शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा से भाजपाइयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मोदी मिशन - 2023 के चुनावी रण में 90 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। जहां आठ जिलों में 24 विधानसभा सीट आती हैं। इस इलाके में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही हैं। इसमें से कांग्रेस के पास 13 , भाजपा के पास 07, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) 02 और बहुजन समाज पार्टी के पास 02 सीट है।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) से अलग हुए धर्मजीत सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबकि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में सभी में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे से बिलासपुर के साथ-साथ बस्तर को भी साधने की रणनीति है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 14 सितंबर को रायगढ़ में 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किए थे। उन्होंने यहां आमजन की सभा भी ली थी। वहीं रायपुर में 07 जुलाई को उन्हाेंने 7600 करोड़ की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री का दौरा आने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH