छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी डकैती कांड के 05 आरोपी गिरफ्तार , 04 करोड़ नगद और सोना बरामद

रायगढ़ , 20-09-2023 4:33:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी डकैती कांड के 05 आरोपी गिरफ्तार , 04 करोड़ नगद और सोना बरामद
रायगढ़ 20 सितंबर 2023 - रायगढ़ एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों रूपयें की डकैती के मामले में पुलिस को 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता मिली है। बलरामपुर पुलिस ने वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 4 करोड़ रूपये और गोल्ड बरामद किये है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में पैसे और सोना रखकर झारखंड भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की कड़ी जांच में इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि 5 अन्य आरोपी अब भी फरार बताये जा रहे है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रायगढ़ जिला में शातिर बदमाशों ने बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर बैंक के लाॅकर से करीब 5 करोड़ 62 लाख रूपये की डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 

आईजी अजय यादव ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में डकैती कांड के दौरान एक सस्पेक्टेड क्रेटा कार को देखा गया था।

पुलिस इस क्रेटा कार के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही थी। इसी बीच बलरामपुर जिला में इस कार के देखे जाने की बात सामने आयी। जिसके बाद एसपी लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर रामानुजगंज से क्रेटा कार के साथ 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के बाद बांकी के आरोपियों के ट्रक से झारखंड भागने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर देर रात पैसे और सोना के साथ ट्रक में भाग रहे बाकी के तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। बलरामपुर पुलिस के इस एक्शन के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक हथियार और करीब 4 करोड़ रूपये नगद और गोल्ड बरामद कर जब्त किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH