छत्तीसगढ़ - सट्टा किंग ने अपनी शादी में उड़ाए 200 करोड़ , सनी लिओनी सहित कई बॉलीवुड स्टार हुए शामिल

रायपुर , 17-09-2023 2:02:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सट्टा किंग ने अपनी शादी में उड़ाए 200 करोड़ , सनी लिओनी सहित कई बॉलीवुड स्टार हुए शामिल
रायपुर 16 सितंबर 2023 -  छत्तीसगढ़ के सट्टेबाज और महादेव एप से ठगी करने वाला भिलाई निवासी सौरभ चन्द्राकर इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, ईडी ने पिछले दिनों इस एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क कोलकाता, छत्तीसगढ़, मुम्बई और भोपाल के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी की कार्रवाई में करीब 417 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई थी। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ और जांच में जो खुलासे हुए वो हैरान करने वाले है।

महादेव बुक नाम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सौरभ चन्द्राकर ने अपनी शादी में 200 करोड़ (दो अरब) खर्च किये थे। इतना ही नहीं सौरभ की शादी में आतिफ असलम , राहत फतेह अली खान , टाइगर श्रॉफ , नेहा कक्कड़ , सनी लियोनी , सुखविंदर , कृष्णा अभिषेक , भारती सिंह सहित 14 बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने प्रस्तुति दी थी। सौरभ ने अपनी शादी फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के रास अल-खैमा में की थी। शादी में छत्तीसगढ़ से भी कई लोग शामिल हुए थे। सौरभ की शादी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग उसकी शादी की तुलना अंबानी , बिरला , मित्तल के परिवारों में होने वाली वेडिंग से कर रहे है।

बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने जा रहे रिश्तेदारों और बारातियों के लिए एक प्राइवेट जेट किया गया था। UAE में शादी के लिए मुम्बई से डेकोरेटर भी बुलाये गए थे, जिन्हें काम के बदले में मोटी रकम का भुगतान किया गया था।

बता दें, दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम में पंप आपरेटर रमेश चंद्राकर का बेटा सौरभ चंद्राकर नेहरू नगर में जूस की दुकान चलाता था। वहीँ, रवि उप्पल की टायर की दुकान थी। दोनों मिलकर सट्टा खेलते थे। सट्टे में दोनों काफी रूपए हार चुके थे और दोनों पर कर्ज का दबाव बढ़ गया था। लेनदारों के दबाव से तंग आकर दोनों ने 2019 में दुर्ग छोड़ दिया और दुबई आ गए। दुबई में एक शेख और दो पाकिस्तानी पार्टनरों के साथ मिलकर उसने महादेव एप को लांच किया। इसके बाद से दुबई से ही सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल आनलाइन सट्टा का संचालन करने लगे।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH