छत्तीसगढ़ - 12 दिन का मेगा ब्लाक खत्म , आज से पटरी पर दौड़ेगी 14 रद्द मेमू लोकल और पैसेंजर ट्रेन

रायपुर , 14-09-2023 5:50:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 12 दिन का मेगा ब्लाक खत्म , आज से पटरी पर दौड़ेगी 14 रद्द मेमू लोकल और पैसेंजर ट्रेन
रायपुर 14 सितंबर 2023 - गोदिंया सेक्शन में 03 सितंबर से चल रहा पटरी मरम्मत का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके लिए 14 सितंबर तक ब्लाक की वजह से रद्द की गई सभी 14 मेमू लोकल और पैसेंजर ट्रेनें गुरुवार को पटरी पर लौट आयेगी। इससे रोज आना-जाना करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

12 दिनों तक रेलवे के ब्लाक के दौरान यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों या फिर यात्री बस, टैक्सी में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ब्लाक लेकर रेलवे प्रशासन गोंदिया सेक्शन के स्टेशन में तीसरी लाइन का इंटर लाकिंग पूरा किया है। इस बीच सबसे अधिक रायपुर से गोंदिया और बिलासपुर से कटनी और रायगढ़ रेल लाइन से आने-जाने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनें मुख्य रूप से रद्द रही। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने के भीतर किसी न किसी काम के चलते रेलवे ने ऐसी 150 अधिक ट्रेनें रद्द की है। इसके कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 12409 / 12410 रायगढ़-निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस को 11 सितंबर से रद्द किया गया था, परंतु यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को रिस्टोर करते हुए बुधवार से फिर से चलाना शुरू कर दिया है।

ब्लाक खत्म होने पर रायपुर, दुर्ग और डोंगरगढ़ की सभी लोकल ट्रेनों की गुरुवार से पटरी पर वापसी होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अगले सप्ताह से गणेशोत्सव होने के कारण यात्रियों की आवाजाही होता है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH