छत्तीसगढ़ - आकाशिय बिजली गिरने से दो मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आकाशिय बिजली गिरने से दो मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बलरामपुर 13 सितंबर 2023 - बलरामपुर जिले के शंकरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसर में आकाशिय बिजली गिरने से पहाड़ी कोरवा दंपती , उनके दो वर्ष के अबोध पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। चारों टमाटर के खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने खेत में बने झोपड़ी में सभी बैठे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। घटना में एक महिला भी जख्मी हुई है।

जानकारी के अनुसार शंकरगढ के ग्राम पंचायत बेलसर के पोटपोटी नाला के नजदीक कुल्हुचोरा डांड़ नामक स्थान पर जयकरण नामक व्यक्ति ने टमाटर की खेती की है। बुधवार की दोपहर कृषक जयकरण की पत्नी मुनिया के साथ  बेलसर निवासी बिपिन कुजुर (35) , बनखेता निवासी पहाड़ी कोरवा दंपती मन्शु (35) कुंती (32) बतौर मजदूर टमाटर के खेत में काम कर रहे थे। पहाड़ी कोरवा दंपती के साथ उनका दो वर्ष का अबोध बेटा प्रीतम भी था। उसी दौरान मौसम का मिजाज बदला। और गरज - चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। 

बारिश से बचने के लिए सभी लोग खेत के समीप प्लास्टिक से निर्मित झोपड़ी में जा घुसे। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और बिजली की चपेट में आने से विपिन कुजूर , पहाड़ी कोरवा दंपती मन्शु , कुंती तथा उसके दो साल के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH