छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं , कांग्रेस की 35 सीट पर सिंगल और 12 पर डबल नाम तय

रायपुर , 07-09-2023 4:13:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं ,  कांग्रेस की 35 सीट पर सिंगल और 12 पर डबल नाम तय
रायपुर 06 सितंबर 2023 - विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए चली मैराथन बैठक के बाद 35 सीट पर एक नाम तय हाे गया है। इसमें CM भूपेश बघेल , उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव , विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत और विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम का नाम प्रमुख है। 

इसके साथ ही 12 सीटों पर दो नाम का पैनल बनाया गया है। इसमें दो मंत्री और दस विधायकों की सीट शामिल हैं। मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इसी सप्ताह कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 08 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी में नाम पर चर्चा होगी। आधे से अधिक सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है। अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम है, कुछ सीटों पर दो नाम का पैनल तैयार है। कांग्रेस की सूची केंद्रीय चुनाव समिति जारी करेगी।

रविंद्र चौबे ने कहा कि टिकट के लिए किसी को भी दिल्ली जाने की आवश्कता नहीं है। कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। हमने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई है। ब्लाक कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी ने आवदेन दिया है। ब्लाक कांग्रेस के पास 2900 से अधिक आवेदन आए थे। उसकी समीक्षा के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव समिति को सौंपा है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक राज्य में होगी, इसलिए दिल्ली दौड़ लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

रविंद्र चौबे ने कहा कि आने वाले समय में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है, ऐसा दिखाई दे रहा है। वर्तमान में विधायकों का परफार्मेंस भी अच्छा है। सर्वे और गुण-दोष के आधार केंद्रीय संगठन टिकट का निर्णय करेगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH