छत्तीसगढ़ - प्रमोशन और पोस्टिंग घोटाला , 2723 शिक्षकों की प्रमोशन आदेश निरस्त

रायपुर , 05-09-2023 3:27:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रमोशन और पोस्टिंग घोटाला , 2723 शिक्षकों की प्रमोशन आदेश निरस्त
रायपुर 04 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना में हुए भ्रष्टाचार के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 2,723 उन शिक्षकों की पदस्थापना आदेश को निरस्त कर दिया है जिनकी पदस्थापना को संशोधित किया गया था। 

जारी आदेश के मुताबिक इन शिक्षकों को 10 दिन के भीतर उन स्कूलों में ज्वाइनिंग देनी होगी जहां पदोन्नति के बाद पहली पदस्थापना हुई थी। ज्वाइनिंग नहीं देने की स्थिति में शिक्षकों की पदोन्नति भी निरस्त मानी जाएगी। इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ये कार्रवाई हुई है। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग इस मामले में भारी लेनदेन करके पदस्थापना करने के आरोप में रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर के संयुक्त संचालकों समेत 12 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित भी कर चुका है। इनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।

इस मामले में अब तक 12 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। इनमें रायपुर संभाग में इसमें रायपुर के तत्कालीन संयुक्त संचालक के. कुमार समेत आठ में बलौदाबाज़ार-भाटापारा के जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव, रायपुर डाइट के प्राचार्य आर.के. वर्मा, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक डीएस ध्रुव, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक शैल सिन्हा, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक ऊषा किरण खलको, विकास खंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा रायपुर के संजयपुरी गोस्वामी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा एस.के गेंदेले को निलंबित किया गया। दुर्ग संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक जीएस मरकाम और सरगुजा संभाग में संभागीय संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय और बिलासपुर के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद व क्लर्क विकास तिवारी को निलंबित किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH