छत्तीसगढ़ - प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद , 09 सितंबर को जारी होगी कांग्रेस की पहली लिस्ट

रायपुर , 04-09-2023 4:02:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद , 09 सितंबर को जारी होगी कांग्रेस की पहली लिस्ट
रायपुर 04 सितंबर 2023 - प्रदेश कांग्रेस कमेटी 35 से 40 प्रत्याशियों की सूची की घोषणा 09 सितंबर को कर सकती है। प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं मगर अभी विचार-विमर्श करना बाकी है। रविवार को राजीव भवन में तीन घंटे तक चली चुनाव समिति की मैराथन बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, चुनाव समिति के अध्यक्ष मो. अकबर की मौजूदगी में प्रत्याशियों की टिकट पर चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रत्याशियों की सूची में पहले चरण में राज्य शासन के मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष के सीट की घोषणा होगी। इसके बाद अन्य सीटों के प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा , CM भूपेश बघेल , उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे। इनके बाद आवश्यकता पड़ने पर संभाग प्रभारियों से भी चर्चा होगी। 

कृष्ण जन्माष्टमी के बाद 08 सितंबर को कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। यह संभावना जताई जा रही है कि 08 सितंबर को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे राजधानी पहुंचेंगे ,वहीं इसके अगले दिन 09 सितंबर को नामों की घोषणा होगी। गौरतलब है कि इसके पहले कांग्रेस की पहली सूची 06 सितंबर को आने वाली थी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH