छत्तीसगढ़ - दो सगी बहनों के साथ हुए रेप में ASI का बेटा भी शामिल , जिस थाने में दर्ज हुआ केस वहीं पदस्थ है पिता

रायपुर , 04-09-2023 6:10:40 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो सगी बहनों के साथ हुए रेप में ASI का बेटा भी शामिल , जिस थाने में दर्ज हुआ केस वहीं पदस्थ है पिता
रायपुर 04 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में दो सगी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। हैवानियत की हदें पार करने वाले गिरफ्तार 10 आरोपितों में पुलिस विभाग के ASI का बेटा भी शामिल था। जहां एक आरोपी ASI का बेटा है वहीं इस पूरे वारदात का मास्टरमाइंड आर मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर के पिता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कृष्णकांत साहू ASI का बेटा है जो वर्तमान में मंदिर हसौद थाना में ही पदस्थ है। वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस टीम में मंदिर हसौद थाने में पदस्थ ASI भी शामिल थे और अपने फरार बेटे की तलाश में जुटे थे। आरोपी कृष्णकांत साहू परसकोल गांव का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के लक्ष्मी नगर में रहता है और वारदात का मास्टर माइंड पुनम ठाकुर का साथी है। बता दें कि वारदात के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रात भर पुलिस के करीब 6 टीआई और पूरी सायबर टीम ने मिलकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ़ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू समेत युगल किशोर को गिरफ्तार किय। इनमें से 5 आरोपित पिपरहट्टा गांव के हैं और बाकी आरोपित बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन आरोपितों से लूटा गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। बता दें पुलिस ने शनिवार को सभी गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।

ND

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH