छत्तीसगढ़ - राखी बांध कर वापस घर आ रही दो युवतियों के साथ गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 01-09-2023 3:55:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - राखी बांध कर वापस घर आ रही दो युवतियों के साथ गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
रायपुर 01 सितंबर 2023 - राजधानी रायपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां हैवानियत की हदों को पार करते हुए आठ दरिंदों ने दो युवतियों के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गोढ़ी रोड की है। 

जानकारी के अनुसार दोनों पीड़िता रक्षाबंधन त्‍योहार मनाकर महासमुंद से एक युवक के साथ रायपुर लौट रही थीं। गुरुवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच जैसे ही दोनों पीड़िता और युवक गोढ़ी रोड के पास रिम्‍स अस्‍पताल तक पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों युवतियों और युवक को घेरकर रास्‍ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पहले युवक की पिटाई की। फिर दोनों युवतियों का मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गए, जहां दरिंदों ने दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद दोनों पीड़िता डरी सहमी देर रात अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद स्‍वजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एक तरफ राष्ट्रपति के आने के बाद शहर में चारों ओर पुलिस लगी हुई थी। वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म की वारदात में सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH