छत्तीसगढ़ में टला बालासोर जैसा बड़ा रेल हादसा , रक्षाबंधन के दिन जा सकती थी सैकड़ो जान

रायपुर , 31-08-2023 12:48:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में टला बालासोर जैसा बड़ा रेल हादसा , रक्षाबंधन के दिन जा सकती थी सैकड़ो जान
रायपुर 30 अगस्त 2023 - ओडिशा के बालासोर की तरह बुधवार की शाम दाधादापारा - चकरभाठा के बीच एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसके बाद यात्री दहशत में आ गए। वहीं, इस नजारे को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, ट्रेन में टक्कर नहीं हुई और कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन, इसमें रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 4 बजे बिलासपुर से एक यात्री ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन दाधा पारा स्टेशन से निकलकर चकरभाठा स्टेशन से ओवरब्रिज के पास आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे मालगाड़ी आते दिखी, जिसे देखकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और सभी ट्रेन से उतर गए।

एक ट्रैक पर दो ट्रेनों के खड़ी होने और यात्रियों के बाहर निकलने के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, ओवरब्रिज के ऊपर भी लोगों की भीड़ पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आकर खड़ी होने का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और इसे रेलवे की लापरवाही बताते रहे। कहा जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते मालगाड़ी को रोक लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि बीते जून महीने में ओडिसा के बालासोर में एक ही ट्रैक पर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ी के साथ ही तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई थी, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे की जांच चल रही है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH