इस महीने कम आएगा बिजली का बिल , छत्तीसगढ़ में बिजली की लागत घटी , उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

रायपुर , 30-08-2023 2:24:24 AM
Anil Tamboli
इस महीने कम आएगा बिजली का बिल , छत्तीसगढ़ में बिजली की लागत घटी , उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
रायपुर 29 अगस्त 2023 - केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (VCA) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार ( FPPAS) अधिरोपित किया जा रहा है। बीते महीने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली लागत में 16 पैसे प्रति यूनिट की कमी हुई है, लिहाजा अगस्त महीने की खपत पर उपभोक्ताओं को 14.23 प्रतिशत की जगह 11.43 प्रतिशत ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार लगेगा। यानी उपभोक्ताओं से 400 यूनिट खपत पर 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट की दर से कमी आएगी।

जून महीने में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 14.23 प्रतिशत की दर से ली गई थी, जो जुलाई महीने में 11.43 प्रतिशत हो गई है। इसका कारण छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कंपनी की बिजली 5.41% सस्ती हुई है एवं एनटीपीसी की बिजली 7.87% और अंतरराज्यीय स्त्रोतों से प्राप्त बिजली की दरों में 2.67% की कमी हुई है। अतः जुलाई में की गई बिजली खपत में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार 53 पैसे के स्थान पर 43 पैसे प्रति यूनिट अधिरोपित किया जाएगा। इस तरह 100 एवं 200 यूनिट खपत पर 10पैसे प्रति यूनिट, 300 यूनिट पर 12 पैसे और 400 यूनिट पर 13 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल में कमी संभावित है। 500 से एक हजार यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में 18 से 24 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार में कमी संभावित है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH