पटवारियों का कलमबंद हड़ताल हुआ शुरू , तहसील कार्यालय पहुंचकर जमा कराए अभिलेख

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पटवारियों का कलमबंद हड़ताल हुआ शुरू , तहसील कार्यालय पहुंचकर जमा कराए अभिलेख
भोपाल 28 अगस्त 2023 - मध्यप्रदेश के 19 हजार पटवारी अपनी मांगों को लेकर लगातार अवकाश पर चल रहे हैं। शासन ने मांगे नहीं माने तो सोमवार को प्रदेशभर के पटवारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने भोपाल सहित सभी जिलों के तहसील कार्यालयों में पहुंचकर अपने-अपने अभिलेख जमा कराए हैं।

पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से महत्वपूर्ण काम अटक गए हैं। पटवारी मांगों को लेकर 23 अगस्त से अवकाश पर चल रहे हैं। उन्होंने 26 अगस्त को भोपाल के अटल पथ पर तिरंगा यात्रा तक निकाली थी, लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह हड़ताल पर चले गए हैं।

पटवारी संघ लगभग 25 साल से ग्रेड पे और प्रमोशन की मांग कर रहा है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टरों ने राजधानी सहित सभी जिलों में पटवारियों का काम राजस्व निरीक्षक को सौंपा है, जिससे किसान और आमजन को कोई परेशानी न हो। पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से तहसीलों में नामांतरण, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निर्वाचन के कार्य, फसल गिरदावरी, पीएम-सीएम पेमेंट और पुलिस के साथ घटना स्थल पर पंचनामा बनाना आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश के पटवारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। पहले चरण में 21 अगस्त से सभी सरकारी ग्रुप से लेफ्ट हो गए थे और ऑनलाइन काम का बहिष्कार किया था। दूसरे चरण में 23 से 25 अगस्त तक तीन दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहे। 26 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाली। उसके बाद सोमवार से सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH