छत्तीसगढ़ - रिश्तों पर भारी पड़ रहा है सत्ता प्रेम , कही पति-पत्नी तो कही माँ-बेटे एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार

रायपुर , 28-08-2023 9:53:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिश्तों पर भारी पड़ रहा है सत्ता प्रेम , कही पति-पत्नी तो कही माँ-बेटे एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार
रायपुर 28 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है और इस वक्त टिकट की दावेदारी जोर पकड़ने लगी है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 1900 से ज्यादा प्रत्याशियों ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

चुनाव लड़ने की ऐसी जद्दोजहद मची है कि टिकट के लिए रिश्ते भी पीछे छूट गए हैं। प्रदेश में कई ऐसे उदाहरण भी सामने आए हैं, जहां टिकट की दावेदारी में पति-पत्नी , मां-बेटा और बाप-बेटा भी आमने-सामने ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण के बाद जो स्थिति सामने आई है, उसमें 90 सीटों पर 1900 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की है।

मजेदार बात यह है कि एक ही सीट से पति-पत्नी, पिता-पुत्र और मां-बेटा एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। रामपुर सीट से श्यामलाल कंवर और उनके बेटे मोहिंदर ने आवेदन दिया है। दंतेवाड़ा से देवती कर्मा और उनके पुत्र छबिंद्र कर्मा आमने सामने हैं।

इसी तरह तखतपुर सीट से संसदीय सचिव रश्मि सिंह और उनके पति आशीष सिंह ने दावेदारी पेश की है। वहीं सिहावा से विधायक लक्ष्मी ध्रुव और उनके पति लखनलाल ध्रुव ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

इस सीट पर सबसे ज्यादा दावेदार

कांग्रेस की टिकट के लिए सबसे ज्यादा आवेदन बेलतरा सीट से मिले हैं। यहां पर कुल 119 दावेदारों ने आवेदन किया है। जबकि चार सीटों पर अकेले दावेदार हैं।

इन नेताओं के विरोध में कोई नहीं

सीएम भूपेश बघेल की पाटन सीट, आबकारी मंत्री कवासी लखमा की कोंटा सीट, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की खरसिया सीट और गुलाब कमरो की सीट पर सिंगल आवेदन है। वहीं बाकी सभी सीटों पर बड़ी संख्या में दावेदार हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH