छत्तीसगढ़ - जाति प्रमाणपत्र बनवाने आई महिला के साथ तहसील कार्यालय के क्लर्क ने किया रेप , FIR हुआ दर्ज

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जाति प्रमाणपत्र बनवाने आई महिला के साथ तहसील कार्यालय के क्लर्क ने किया रेप , FIR हुआ दर्ज
बलरामपुर 27 अगस्त 2023 - तहसील दफ्तर मे जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची युवती से तहसील दफ्तर के बाबू ने पहले दोस्ती कर ली। फिर उससे शादी करने का झांसा दे 6 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। ट्रांसफर के बाद भी युवती को होटल में बुला झांसे में ले दफ्तर का बाबू दुष्कर्म करता रहा। मन भर जाने के बाद उससे शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी लिपिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने की सिलसिले में सन 2015 में वह तहसील कार्यालय शंकरगढ़ गई हुई थी। यहां उसकी मुलाकात 30 वर्षीय बाबू अनुप कुमार एक्का से हुई। अनुप कुमार का तहसील दफ्तर शंकरगढ़ में लिपिक के पद पर पदस्थ था। उसने युवती को प्रमाण पत्र बनवाने में मदद की थी। 

जिसके बाद उनकी दुबारा मुलाकात 3 जनवरी 2017 को घिर्रा मेला में दोबारा उससे मुलाकात हुई। इस दौरान बाबू ने उससे उसका मोबाइल नंबर मांग लिया और उसे फोन करने लगा। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी 2017 को सरकारी क्वार्टर में अनूप कुमार एक्का ने मिलने बुलाया।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान अनुप कुमार एक्का ने अपने प्यार के इजहार उससे किया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान बाबू का ट्रांसफर अंबिकापुर हो गया, तब भी बाबू उसे अंबिकापुर में बुलाकर होटल में ले जाकर उससे संबंध बनाता रहा। युवती जब भी आरोपी बाबू से शादी के लिए बात करती तो वह टालमटोल कर जल्द शादी की बात कह उसे झूठा आश्वासन देता रहा।

युवती ने जब ज्यादा दबाव बनाया तब आरोपी बाबू अनुप कुमार एक्का ने उसे धमकाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। और 20 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ पीड़िता के घर पहुंच कर घरवालों के सामने ही शादी नहीं करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लिपिक अनुप कुमार एक्का के खिलाफ धारा 376 का अपराध दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH