खुद CM भूपेश बघेल भी नही काट सकते है इन पांच दिग्गज कांग्रेस नेताओं की टिकिट , देखे नाम

रायपुर , 27-08-2023 6:54:56 AM
Anil Tamboli
खुद CM भूपेश बघेल भी नही काट सकते है इन पांच दिग्गज कांग्रेस नेताओं की टिकिट , देखे नाम
रायपुर 27 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस बार टिकट बंटवारे से पहले नया पैंतरा अपनाया है। टिकट पाने की इच्छा रखने वाले दावेदारों को ब्लॉक प्रमुख के सामने आवेदन करना होगा। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में से केवल पांच ही ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां से केवल एक ही दावेदार हैं। आइए जानते हैं इन पांच विधानसभा सीटों के बारे में।

01 - पाटन विधानसभा ये राज्य की सबसे VIP सीटों में से एक है। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ते हैं। इस बार भी इस विधानसभा सीट से किसी दावेदार ने आवेदन नहीं किया है। ऐसे में तय है कि कांग्रेस एक बार फिर से इस सीट पर सीएम भूपेश बघेल ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने यहां से अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। इस सीट पर बीजेपी ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

02 - कोंटा विधानसभा सीट बस्तर संभाग की कोंटा विधानसभा सीट को कांग्रेस का अभेद गढ़ माना जाता है। इस सीट से कांग्रेस के सीनियर लीडर कवासी लखमा चुनाव लड़ते हैं। कोंटा विधानसभा सीट से अभी तक केवल कवासी लखमा ने टिकट के लिए की दावेदारी पेश की है। कांग्रेस के किसी दूसरे नेता ने इस सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। 1998 में कवासी लखमा यहां से पहली बार चुनाव जीते थे। इसके बाद से इस सीट पर वो अजेय हैं।

03 - खरसिया विधानसभा सीट रायगढ़ जिले की खरसिया सीट से उमेश पटेल विधायक हैं। उमेश पटेल भूपेश बघेल की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री हैं। इस सीट से भी कांग्रेस के किसी नेता ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। यहां से केवल उमेश पटेल ही दावेदार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उमेश पटेल ही इस सीट से एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे।

04 - भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट भी राज्य की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीटों में से एक है। यहां से कांग्रेस नेता गुलाब कमरो विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इस सीट से कांग्रेस की तरफ से दूसरे किसी नेता ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। इस सीट से केवल गुलाब कमरो ही दावेदार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी गुलाब कमरो इस सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं।

05 - साजा विधानसभा सीट बेमेतरा जिले में आती है। इस सीट से कांग्रेस के सीनियर लीडर और भूपेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रवीन्द्र चौबे विधायक हैं। इस सीट को रवीन्द्र चौबे का गढ़ माना जाता है। जानकारी क अनुसार, इस सीट से भी किसी दूसरे दावेदार ने आवेदन नहीं किया है। ऐसे में एक बार फिर से रवीन्द्र चौबे को यहां से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH