शनिवार को होगा मंत्री मंडल का विस्तार , तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

मध्य प्रदेश , 26-08-2023 6:18:39 AM
Anil Tamboli
शनिवार को होगा मंत्री मंडल का विस्तार , तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
भोपाल 26 अगस्त 2023 - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर से विलंब से लौटने के कारण शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया। अब पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन , राजेंद्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को शनिवार सुबह पौने नौ बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें लोधी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। बाकी दोनों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। विंध्य , महाकोशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाकर भाजपा ने जातिगत और भौगोलिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। नियमानुसार अभी चार मंत्री बनाए जा सकते हैं। चौथे स्थान को लेकर पार्टी नेताओं का सोच किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाने का था, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी। शपथ कार्यक्रम टलने के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल एक्सप्रेस से ग्वालियर जाने का अपना कार्यक्रम ऐन वक्त पर टाल दिया।

अब वे सुबह विशेष विमान से ग्वालियर जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को छिंदवाड़ा के जामसावली गए थे और रात्रि विश्राम बैतूल के सारणी में किया। शुक्रवार को उन्हें जबलपुर से लौटते हुए नौ बज गए। इसके कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय शनिवार सुबह पौने नौ बजे के लिए आगे बढ़ा दिया गया। मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल , महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और बुदेलखंड से राहुल सिंह लोधी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल एक सादे समारोह में शपथ दिलाएंगे।

ताज़ा समाचार

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH