छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घोषणा पत्र , सस्ता LPG , महिलाओं को हर महीने नगद , और भी बहुत कुछ

रायपुर , 26-08-2023 1:06:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घोषणा पत्र , सस्ता LPG , महिलाओं को हर महीने नगद , और भी बहुत कुछ
रायपुर 25 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए घोषण पत्र बनाने की लिए गठित कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की आज प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन में बैठक हुई। समिति के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद अकबर की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के सदस्‍यों ने अपने- अपने सुझाव दिए। पार्टी ने इस बार आम लोगों सुझाव प्राप्‍त करने के लिए ई- मेल जारी किया है। कोई भी व्‍यक्ति cgpccryp.2018@gmail.com मेल आईडी पर 31 अगस्‍त तक अपने सुझाव दे सकती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार के अनुसार कांग्रेस घेरलू गैस पर सब्सिडी देने की घोषणा कर सकती है। इसमें एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये तक सस्‍ता करने पर विचार चल रहा है। कांग्रेस राजस्‍थान में यह योजना लागू कर चुकी है। कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ में इस योजना की घोषणा से पहले राजस्‍थान सरकार ने जानकारी मांग सकती है। इसके साथ ही इसकी वजह से राज्‍य पर पड़ने वाले आर्थिक भार का भी अध्‍ययन किया जाएगा। इसी तरह सरकार हॉफ बिजली योजना का विस्‍तार कर सकती है। इसके तहत कुछ श्रेणी के उपभोक्‍ताओं को मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की जा सकती है।

कांग्रेस सरकार की महत्‍वकांक्षी और सबसे लोकप्रिय योजना में शामिल गोधन न्‍याय योजना के तहत गोबर खरीदी की दर बढ़ाने की घोषणा पार्टी अपने घोषणा पत्र में कर सकती है। अभी 2 रुपये प्रति किलो की दर पर गोबर खरीदी की जा रही है। सरकार महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि देने का वादा कर सकती है। घोषणा पत्र समिति की नजर सबसे बड़े वोट बैंक यानी किसानों पर है। 2018 में कांग्रेस को सत्ता में लाने में किसानों की सबसे बड़ी भूमिका थी। ऐसे में कांग्रेस इस बार भी अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए नई योजना को शामिल कर सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH