पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री को घर मे किया नजरबंद , घर पर पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात

मध्य प्रदेश , 25-08-2023 11:52:33 PM
Anil Tamboli
पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री को घर मे किया नजरबंद , घर पर पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात
जबलपुर 25 अगस्त 2023 - पश्चिम विधानसभा में मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के बीच का विवाद थम ही नहीं रहा। मंडल महामंत्री राम कुमार चौधरी के घर शुक्रवार को पुलिस कर्मी पहुंच गए। गढ़ा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मी ने महामंत्री के घर में नजर बंद कर दिया। उन्हें घर से कहीं जाने नहीं दिया गया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

दरअसल रामकुमार अपने साथ हुई मारपीट की घटना से मुख्यमंत्री को अवगत करवाना चाहते थे। वे मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान ही उनसे मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। इसके पहले कि वो घर से निकल पाए उनके घर पुलिस पहुंच गई।

रामकुमार चौधरी के घर गढ़ा थाने के दो आरक्षक बैठे हुए हैं। जिसका वीडियो खुद रामलाल चौधरी ने बनाया है। बता दे कि पिछले दिनों महाराष्ट्र की चीखली विधायक श्वेता महाले पाटिल जब पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल की बैठक कर रही थी। उसी वक्त विधायक के सामने मंडल अध्यक्ष अतुल चौरिसया और मंडल महामंत्री रामकुमार चौधरी के बीच विवाद हाे गया था। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष ने सभी के सामने रामकुमार पर हाथ उठा दिया। उनसे अभद्रता की।

अतुल का आरोप था कि रामकुमार बैठक में जबरन घुुसने का प्रयास कर रहे थे और वो नशे में धुत थे। वहीं राम कुमार ने इस मामले में गढ़ा थाने में भी लिखित शिकायत दी हुई थी। घटना के वक्त नगर अध्यक्ष प्रभात साहू भी वहां मौजूद थे। पुलिस द्वारा भी मामले पर कोई कार्रवाई न होता देख राम कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के जबलपुर प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात का निर्णय लिया। वे अपनी पीढ़ा को मुुख्यमंत्री के सामने जाहिर करना चाहते थे। उनकी मुख्यमंत्री से मिलने की जानकारी किसी तरह पुलिस तक पहुंच गई जिसके बाद पुलिस कर्मी घर पर बैठ गए। इधर गढ़ा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने कहा कि शिकायत की जांच करने आरक्षण रामकुमार चौधरी के घर गए थे उन्हें नजरबंद नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH