छत्तीसगढ़ - उधार में दिए गए रुपये वापस मांगना किसान को पड़ा भारी , कर्जदार ने उतारा मौत के घाट

कोरबा , 25-08-2023 4:04:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - उधार में दिए गए रुपये वापस मांगना किसान को पड़ा भारी , कर्जदार ने उतारा मौत के घाट
कोरबा 24 अगस्त 2023 - कोरबा में एक किसान को अपने परिचित से उधार में दिये पैसें मांगना भारी पड़ गया। बताया जा रहा हैं कि ओमप्रकाश नामक शख्स ने अपने परिचित को ट्रैक्टर खरीदने के लिए पैसें उधार दिये थे। लेकिन जब वह अपना पैसा मांगने उसके घर पहुंचा, तो ग्रामीण ने साथियों के साथ मिलकर ओमप्रकाश की पीट - पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर वारदात में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

हत्या की ये वारदात कुसमुंडा थाना क्षेत्र के तेंदुवाही गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाला ओम प्रकाश मूल रूप से किसानी का काम करता था। बताया जा रहा हैं कि ओमप्रकाश राजवाड़े ने बिरदा गांव में रहने वाले अपने परिचित मुंडा यादव को ट्रैक्टर खरीदने के रुपए उधार दिए थे। लेकिन ट्रैक्टर खरीदने के काफी वक्त बाद भी मुंडा यादव पैसे वापस नहीं लौटा रहा था। 

आरोप हैं कि मुंडा यादव ने ओमप्रकाश का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। बुधवार को मोबाइल रिसीव नही करने पर अपने उधार दिये पैसों की मांग करने ओमप्रकाश बिरदा गांव मुंडा यादव से मिलने गया। यहां दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मुंडा यादव के कुछ साथी भी मौके पर पहुंच गए और सबने मिलकर ओमप्रकाश की डंडे और हाथ-पैर से जमकर पिटाई कर दी। हमले में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद मुख्य आरोपी और उसके साथी जहां फरार हो गए। वहीं परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किसान को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। 

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH