छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने गला दबा कर की प्रेमिका की हत्या , पुलिस की पूछताछ में गुनाह किया कबूल

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने गला दबा कर की प्रेमिका की हत्या , पुलिस की पूछताछ में गुनाह किया कबूल
दुर्ग 24 अगस्त 2023 - भिलाई अंतर्गत शिवपुरी बस्ती में बीती रात एक महिला का शव मिला। महिला के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के दौरान पाया कि महिला के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद कुर्रे (45 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि वेदमती वर्मा (46 वर्ष) निवासी ग्यारह खोली शिवपुरी जामुल बस्ती की बीती रात उसके घर में लाश मिली थी। पति से तलाक होने के बाद से वो अकेले ही घर पर रहती थी। बुधवार शाम मकान मालिक ने देखा कि वेदमाती के कमरे से कोई हलचल नहीं आ रही है। उसने कपसदा कुम्हारी निवासी उसके भाई मनहरण को इसकी सूचना दी। मनहरण ने घर पहुंचकर अंदर देखा तो वहां वेदमती की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले में पतली सी प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। नाक एवं मुंह से खून आ रहा था। उन्होंने तुरंत जामुल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

वेदमती के एक बेटा है, जो कि रायपुर में काम करता है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। वेदमती बलौदा बाजार जिले की रहने वाली है। उसके पति ने उसे 25 साल पहले तलाक दे दिया था। उसके बाद उसने अपने बेटे को पाला पोसा। कुछ साल पहले उसके बेटे की भिलाई में नौकरी लगी तो वो मां को लेकर यहां आ गया। बेटी की शादी होने के बाद उसकी नौकरी रायपुर में लग गई और वो मां को छोड़कर अपने परिवार के साथ रायपुर चला गया। इसके बाद से वेदमति अकेली ही भिलाई में रह रही थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH