छत्तीसगढ़ - अच्छी बारिश के लिए भीमसेन को प्रसन्न करने के लिए हो रहा है अनोखा अनुष्ठान

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अच्छी बारिश के लिए भीमसेन को प्रसन्न करने के लिए हो रहा है अनोखा अनुष्ठान
दंतेवाड़ा 22 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले बीस दिनों से बारिश थम गई है। बारिश के रुक जाने से अब किसान भी चिंतित हो गए हैं। इस साल जुलाई में ही बरसात हुई, उसके बाद अगस्त के महीने में बरसात न के बराबर हुई है। इससे खेतों में अब दरारें पड़ गई हैं। दस दिन बारिश नहीं हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगी। बरसात हो इसके लिए जिले भर में किसान अब पूजा अनुष्ठान में लगे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व दंतेश्वरी मंदिर में भी हवन पूजन किया गया था। अब कुआकोंडा क्षेत्र के लोग बारिश के लिए अपने आराध्य भीमसेन को मनने मंगलवार को उदेला के पहाड़ पर पहुंचे।

कुआकोंडा क्षेत्र के 84 गांव के साथ साथ दंतेवाड़ा और कटेकल्याण क्षेत्र के भी कई गांव के लोग भीमसेन को मनने उदेला पहुंचे थे। 70 से 80 किलोमीटर दूर बुरगुम , पोटाली , निलावाया , रेवाली , अरनपुर , समेली , पालनार सहित गोंगपाल मैलेवाड़ा जैसे 84 गांवों से लोग बलि देने के लिए मुर्गा , बकरा लेकर उदेला के पहाड़ो में पहुंचे।

उदेला के पहाड़ों में करीब पांच फीट का पत्थर है, जिसे ग्रामीण भीमसेन भगवान स्वरूप पूजते हैं। इस पत्थर को पहले मटके में पानी लाकर नहलाया जाता है। कीचड़ का लेप भी किया जाता है। ये कार्य सिर्फ पुजारी, गायता करते हैं। घंटो तक देव् विग्रह भीमसेन के सामने नृत्य करते है। फिर बलि दी जाती है। क्षेत्र के लोग भीमसेन को मनाने पारंपरिक ढ़ोल-बाजे के साथ पहुंचते हैं। मंगलवार को सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उदेला पहुंचने लगती है। यंहा पहले पटेल के घर पर सारे लोग एकत्र होते हैं फिर जिस क्षेत्र में भीमसेन भगवान मौजूद हैं उस गांव के मांझी, पुजारी पहुंच कर पूजा अनुष्ठान की अनुमति देते हैं। जिसके बाद ही भीमसेन की पूजा होती है। आदिवासियों के भीमसेन मोलसनार क्षेत्र में है।

भीमसेन के प्रति आस्था क्षेत्र के लोगो की सौ सालों से भी अधिक समय से है। कुआकोंडा परगना के मांझी लक्ष्मीनाथ ने बताया हमारे पूर्वज भी बारिश नही होने पर इसी भीमसेन को मनाते थे। भीमसेन यदि पूजा से खुश हो गए तो बारिश होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH