छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , बारिश पर लगा ब्रेक , अब बढ़ेगा तापमान

रायपुर , 22-08-2023 6:03:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , बारिश पर लगा ब्रेक , अब बढ़ेगा तापमान
रायपुर 22 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है और अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही वर्षा के आसार कम है। मौसम विभाग का कहना है कि हालांकि मानसूनी सिस्टम के चलते 24 व 25 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के आसार है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश कम ही होगी।

बारिश थमने की वजह से इन दिनों अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास है। साथ ही मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इस वर्ष एक जून से लेकर 19 अगस्त तक प्रदेश में 694.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 फीसद कम है। बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो अब तक की स्थिति में प्रदेश में काफी कम बारिश हुई है। वर्ष 2022 में एक जून से लेकर 10 अगस्त तक ही प्रदेश में 746.9 मिमी बारिश हो चुकी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH