महिला विधायक और समर्थकों को कोर्ट ने सुनाई न्यायालय उठने तक कि सजा , जुर्माना भी लगाया

मध्य प्रदेश , 22-08-2023 5:47:45 AM
Anil Tamboli
महिला विधायक और समर्थकों को कोर्ट ने सुनाई न्यायालय उठने तक कि सजा , जुर्माना भी लगाया
जबलपुर 22 अगस्त 2023 -  प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विश्वेश्वरी मिश्रा की विशेष अदालत ने चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम करने की आरोपित पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सहित अन्य को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही 15-15 सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अरुणप्रभा भारद्वाज ने पक्ष रखा।

अभियोजन ने दलील दी कि 28 मार्च, 2015 को शासकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान डरे अरिहवार नामक युवक की मृत्यु हो गई। जिसके बाद आरोपितों ने लापरवाही पूर्वक इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। पहले अस्पताल परिसर में नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विधायक रामबाई के मार्गदर्शन में सड़क पर उतर गए। बसपा विधायक रामबाई ने मुख्य अभियुक्त के रूप में चक्काजाम का नेतृत्व किया। 

उनका साथ सहअभियुक्त भरत श्रीवास्तव , दिनेश अहिरवार , श्रीधर सुमन , कैलाश पार्षद वार्ड क्रमांक दो पथरिया , जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र सिंह वार्ड केवरना , छत्रपाल सिंह , शीतल अहिरवार , सिद्धन बाई , भगवानदास अहिरवार , बिलानी व सुरेश अहिरवार ने दिया। इन सभी ने मृतक का शव संजय चौराहे पर रखा और सामान्य यातायात बाधित कर दिया। काफी देर अराजकता की स्थिति रही।

चक्काजाम किए जाने के बाद एसडीओपी मौके पर पहुंचे थे। उनकी समझाइश व आश्वासन के बाद चक्काजाम किसी तरह समाप्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण कायम कर लिया था। अदालत ने गवाहों के बयान आदि पर गौर करने के बाद दोष सिद्ध पाकर न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माना भी लगा दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है नया कानून, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी 05 साल की सजा और 05 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
आधी रात को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी जवान बहु, अचानक आ गई बूढ़ी सास, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, 355 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH