छत्तीसगढ़ - IAS अधिकारी ने छोड़ी नौकरी , भाजपा में होंगे शामिल , इस क्षेत्र से लड़ सकते हैं चुनाव

रायपुर , 22-08-2023 2:01:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IAS अधिकारी ने छोड़ी नौकरी , भाजपा में होंगे शामिल , इस क्षेत्र से लड़ सकते हैं चुनाव
रायपुर 21 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के 2008 बैच के IAS अफसर नीलकंठ टेकाम ने नौकरी छोड़ दी है। उनके VRS (वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम) के आवेदन पर केंद्र सरकार ने 17 अगस्त 2023 को मंजूरी दे दी है। अब वह भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो 23 अगस्त को केशकाल में भाजपा ने प्रवेश उत्सव आयोजित किया है। इसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। 

बताते हैं कि नीलकंठ टेकाम भाजपा के प्रत्याशी के रूप में केशकाल या कोंडागांव से चुनाव लड़ सकते हैं। कांकेर के अंतागढ़ के सरईपारा निवासी टेकाम की इलाके में काफी सक्रियता है। पूर्व IAS ओपी चौधरी के बाद टेकाम दूसरे IAS हैं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता के लिए नौकरी से VRS लिया है।

गौरतलब है कि टेकाम ने मई 2023 में ही VRS के लिए आवेदन कर दिया था। तभी से तय था कि वह भाजपा में शामिल होंगे। वह अभी संचालक कोष एवं लेखा के पद पर कार्यरत थे और उनकी नौकरी 2028 तक है। उन्होंने कोंडागांव कलेक्टर रहते हुए नीति आयोग के निर्देश पर काम किया और आकांक्षी जिलों में कोंडागांव को नंबर वन जिला बनाया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH