छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक पर हमला के मामले में राजनीति हुई शुरू , भाजपा ने सरकार पर उठाया सवाल

रायपुर , 21-08-2023 3:53:57 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक पर हमला के मामले में राजनीति हुई शुरू , भाजपा ने सरकार पर उठाया सवाल
रायपुर 20 अगस्त 2023 - खुज्जी की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हुए कातिलाना हमले को लेकर बीजेपी ने निंदा की है। विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हुए हमले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार में अराजकता और अपराध का हाल देख लीजिए। अब तो जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है। सत्ता पक्ष की विधायक पर ही क़ातिलाना हमला हो रहा है। आम जनता की स्थिति फिर आप समझ सकते हैं। सीएम भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा कि भूपेश बघेल जी, यह आपके सरकार का फेलियर है। आप शासन चलाने में विफल सिद्ध हुए हैं। ये घटनाएं यही साबित कर रही हैं।

बता दे कि राजनांदगाव जिले से खुज्जी से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। नशे में धुत्त युवक ने ये हमला किया ह। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोंधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपित का नाम खेमचंद सिन्हा बताया जा रहा है।

विधायक ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। उन्होंने मामले को ग्रामीणों पर ही छोड़ देने की बात कही है। इधर डोंगरगांव पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH