नीलाम होने जा रहा है सनी देओल का आलीशान बंगला ' सनी विला ', बैंक ने भेजा नोटिस

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नीलाम होने जा रहा है सनी देओल का आलीशान बंगला ' सनी विला ', बैंक ने भेजा नोटिस
मुंबई 20 अगस्त 2023 - इस समय अपनी सुपरहिट फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले सनी देओल एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। एक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ोदा ने लोकसभा सांसद और बाॅलीवुड एक्टर सनी देओल को 56 करोड़ की बकाया राशि को लेकर नोटिस दिया है। इस लोन में गारंटर के तौर पर उनके पिता धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है। सनी देओल पर यह आरोप है कि उन्होंने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था, जिस वह चुका नहीं पाए। लोन के लिए सनी ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना विला, जिसका नाम सनी विला है, उसे मार्टगेज पर दिया था।

विला के बदले सनी को बैंक को 56 करोड़ रुपए चुकाने थे, जो उन्होंने नहीं चुकाए। एक अखबार में छपे एक नोटिफिकेशन के मुताबिक सनी देओल का यह घर जुहू के गांधी ग्राम रोड पर है। इसके गारंटर सनी के पिता धर्मेंद्र हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा को 55.99 करोड़ रुपए के करीब लोन इंटरेस्ट के साथ देना था। सनी के लोन न चुकाने पर अब बैंक ने ई ऑक्शन के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह ऑक्शन 25 सितंबर को किया जाएगा।

बता दें कि सनी देओल का बंगला सनी विला एक बंगला न होकर रिकाॅर्डिंग और डबिंग स्टूडियो है। इसमें सनी का एक ऑफिस भी है। इसे सनी सुपर साउंड के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टूडियो में बाॅलीवुड फिल्मों की डबिंग और स्क्रीनिंग सालों से होती आ रही है। बैंक का विज्ञापन बताता है कि 'सनी विला' की नीलामी 25 सितंबर को होगी। इस नीलामी के लिए प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH