छत्तीसगढ़ में इस बार सरकार बनी तो , बिजली , पानी , शिक्षा , दवाईयां सब मुफ्त

रायपुर , 19-08-2023 10:08:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में इस बार सरकार बनी तो , बिजली , पानी , शिक्षा , दवाईयां सब मुफ्त
रायपुर 19 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पजांब सीएम भगवंत मान आज शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। रायपुर स्थित जैन मानस भवन में वे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने गारंटी कार्ड जारी किया। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर यहां भी रणनीति बना रही है। आप ने यहां की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

भगवंत मान ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देंगे। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नेताओं की नीयत साफ हो तो सब कुछ है मुमकिन है। हमारी शिक्षा व्यवस्था देख विदेशी हैरान रह गए। निशुल्क मुहल्ला क्लिनिक के माध्यम से चिकित्सा की गारंटी पूरी हुई। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पूरा देश बेच दिया। शायराना अदांज में तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख की रकम लिखते-लिखते स्याही सूख जाती है, काले धन को लिखते- लिखते कलम रूक जाती है। सब जब निकली झूठ तो भ्रम हुआ क्या चाय पिलानी आती है।

केजरीवाल की 10 गारंटी

रोजगार गारंटी

•हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

•जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

•लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किए जाएंगे।

नौकरियों में भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

बिजली गारंटी

•दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ मे भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

•छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

•छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए गारंटी

•18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।

शिक्षा गारंटी

• छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी

- दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा

- दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे।

• सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा. शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।

• शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।

स्वास्थ्य गारंटी

•दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम।

•दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।

•दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा।

•छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नई सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

•सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

तीर्थ यात्रा गारंटी

•दिल्ली की तरह दास के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुक्त •यात्रा करवाई जाएगी।

•वहां आना-जाना, रहना, खाना सब मुफ्त होगा।

भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी

• दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

• किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी।

शहीद सम्मान राशि की गारंटी

• भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी

• सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH