छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ रहने के लिए विवाहिता ने रची ऐसी गहरी साजिश जिसे जान कर उड़ जाएंगे होश

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ रहने के लिए विवाहिता ने रची ऐसी गहरी साजिश जिसे जान कर उड़ जाएंगे होश
दुर्ग 19 अगस्त 2023 - स्वतंत्रता दिवस की देर रात को मोहन नगर थाना क्षेत्र के गिरधारी नगर में मिली अधजली लाश की गुत्थी लगभग सुलझने वाली है। इस मामले में जो जानकारी सामने आ रही है, वो काफी चौंकाने वाली है। शुरू में जिस महिला को मृतका समझा जा रहा था, वो ही इस हत्याकांड की सूत्रधार है। उस महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। घर से भागने पर उसकी खोजबीन होती और बदनामी भी हो सकती थी। इसलिए उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर गहरी साजिश रची।

विवाहिता का प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ किसी महिला की लाश को लेकर दुर्ग आया और उसे घटना स्थल पर ले जाकर जला दिया गया। ताकि यह लगे कि वो लाश घर में रहने वाली महिला की है। पूछताछ में महिला ने पूरी बात स्वीकार कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला के प्रेमी और उसके दोस्त को भी हिरासत में ले गया है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है। लाश किसकी है, ये भी पता किया जा रहा है।

बता दें कि 15 अगस्त की देर रात को गिरधारी नगर में भूपेंद्र यादव के घर के स्टोर रूम में एक अधजली लाश मिली थी। भूपेंद्र यादव ने ही पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके स्टोर रूम में किसी की लाश जल रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और आग को बुझाकर लाश को कब्जे में लिया था। घटना की रात को भूपेंद्र यादव की पत्नी सुप्रिया यादव भी घर से लापता थी। 

इसलिए ये आशंका जताई जा रही थी कि वो लाश सुप्रिया की ही है लेकिन, घटना के दूसरे दिन वो गंडई में मिली। इसके बाद पुलिस ने जब अपने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि इस हत्याकांड में सुप्रिया, उसका प्रेमी डा. उमेश साहू और उमेश का एक दोस्त शामिल है। सुप्रिया की शादी के पहले से उमेश और उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुप्रिया उमेश के साथ रहना चाहती थी। इसलिए उसने ये साजिश रची।

प्रारंभिक पूछताछ में सुप्रिया ने बताया है कि 15 अगस्त की रात को उमेश अपने किसी दोस्त के साथ एक महिला की लाश को लेकर गिरधारी नगर पहुंचा था। सुप्रिया के परिवार वाले खाना खाकर सो गए तब वो घर से बाहर निकली। उसने उमेश और उसके दोस्त के साथ मिलकर महिला की लाश को घर के स्टोर रूम में लाया। स्टोर रूम में लकड़ी और कोयला रखा जाता था। वहीं पर उमेश और उसके दोस्त ने मिलकर लाश को आग लगा दिया। 

इसके बाद सुप्रिया दबे पांव घर से निकली और तीनों वहां से भाग गए। ताकि लोगों को ये लगे कि वो लाश सुप्रिया की ही है। पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH