छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , IMD ने जारी की चेतावनी

रायपुर , 19-08-2023 3:33:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज , इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , IMD ने जारी की चेतावनी
रायपुर 19 अगस्त 2023 - मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बदली और बारिश के चलते पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को भी दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद देर शाम रायपुर सहित कई क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश हुई। तेज बारिश के चलते मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी जलभराव हो गया है। 

मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। इसके लिए विभाग द्वारा आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल उत्तर ओडिशातट के उपर स्थित है। इसके साथ ही उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है।उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभावित है।

मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार के लिए बहुत से क्षेत्रों में के लिए आरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही गरियाबंद , धमतरी , दुर्ग , बालोद , राजनांदगांव , बस्तर , कोंडागांव , दंतेवाड़ा , सुकमा में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। शाम को हुई तेज बारिश के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में रूक-रूक कर बारिश होती रही। इसके चलते मौसम भी खुशनुमा हो गया और उमस पूरी तरह से गायब हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH