छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही BEO , व्याख्याता , प्राचार्य सहित 6 को किया सस्पेंड

रायपुर , 18-08-2023 4:09:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही  BEO , व्याख्याता , प्राचार्य सहित 6 को किया सस्पेंड
रायपुर 18 अगस्त 2023 - भ्रष्टाचार के मामले में शिक्षा विभाग ने BEO, व्याख्याता और प्रधान पाठक समेत 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोरबा के उपरोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकपाल जोगी और BEO कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस मामले में संयुक्त संचालक बिलासपुर की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट में अनियमितता के आरोपों की पुष्टि हुई।

आरोपों के मुताबिक बीईओ ने सहायक शिक्षक संतोष मानिकपुरी को साढ़े पांच साल तक गायब रहने के बाद ज्वाइन करवा लिया। इस मामले में उच्च अधिकारियोें से अनुमति तक नहीं ली गयी। वहीं सहायक शिक्षक विष्णु कुमार भी 9 महीने तक स्कूल से गायब रहे, जिन्हें बिना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाये बीईओ ने मनमाने तरीके से ज्वाईन करा लिया।

यही नहीं एक भृत्य बहादुर राम को 72 महीने का अवकाश स्वीकृत कर दिया गया और उसका वेतन निकाला गया। उसी तरह एक अन्य भृत्य बिसुराम भी मार्च 2021 से अप्रैल 2022 तक अनुपस्थित था, लेकिन उसका वेतन आहरण किया गया। यही नहीं इसी तरह से 12 अलग अलग आरोपों की जांच के दौरान पुष्टि हुई थी।

जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए लोकपाल जोगी पूर्व बीईओ उपरोड़ा कोरबा , प्रवीण कुमार साहू व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य शाकउमावि पसान , बृजेंद्र कुमार वानी कंप्युट आपरेटर , रामेश्वर प्रसाद बनवा प्रधान पाठक माध्यमिक आश्रम शाला कोनकोना उपरोड़ा , प्रदीप कुमार मिश्रा सहायक ग्रेड -3 और छवि कुमार गहिरवार सहायक ग्रेड-3 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपरोडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सभी निलंबित अधिकारियों व कर्मचारियों को जेडी कार्यालय बिलासपुर में अटैच किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH