सेमरिया गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर लिया गया ग्रामीणों का सैंपल ,13 निकले पॉजिटिव ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सेमरिया गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर लिया गया ग्रामीणों का सैंपल ,13 निकले पॉजिटिव ,,
पामगढ़ से किशोरी कश्यप की रिपोर्ट  -

जांजगीर चाम्पा 27 अगस्त 2020 - पामगढ़ ब्लाक के बहुचर्चित ग्राम सेमरिया को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का सैंपल लिया गया गुरुवार को कुल 58 लोगों के रैपिड एन्टीजन किट से सैंपल लिए गए, जिसमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | सभी पॉजिटिव मरीजों को जांजगीर के कोविड हॉस्पिटल भेजा गया है सैंपल लेने के दौरान एक ही घर के 8 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |

ग्रामीणों की आक्रामकता को देखते हुए प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए गांव में जिला से भारी पुलिस बल भेजा गया | साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह, डीएसपी दिनेश्वरी नन्द,  ट्रैफिक डीएसपी संदीप मित्तल टीआई देवांगन गांव पहुंचे|  पुलिस की तैनाती के बाद पामगढ़ एसडीएम अनुपम तिवारी व तहसीलदार जयश्री पथे की निगरानी में दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो 108 सहित 5 गाड़ियों में पामगढ़ से रवाना किया गया |  जिसमें बीएमओ डॉ सौरभ यादव, बीटीओ आरके सुमन, सेक्टर प्रभारी बीएस ओगरे, आरएमओ असीम थवाईत, सनत बंजारे, अरुण बघेल, जय कुर्रे, सोनी लहरे, रमेश धीरही, अविनाश, लैब टेक्निशियन विक्रम बर्मन, सुनीता सिदार, भावना पटेल और गायत्री जांगड़े शामिल थे |

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेने के लिए गांव के प्राथमिक स्कूल को चिन्हाकित किया | स्वास्थ्य कर्मी गांव में लोगों की पहचान कर घरों से 108 के माध्यम से स्कूल तक लाया गया | आज 58 लोगों के रैपिड एन्टीजन किट से सैंपल लिए गए, जिसमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | सभी पॉजिटिव मरीजों को 108 के माध्यम से जांजगीर के कोविड हॉस्पिटल भेजा गया है|

आपको बता दे की सोमवार को संक्रमितों को जब लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो ग्रामीणों के साथ खूब हंगामा हुआ था | जिसके मद्देनजर आज पहले ही पुलिस बल तैनात किया गया था | भारी बारिस के बीच प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम में अपना काम किया |
सेमरिया गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर लिया गया ग्रामीणों का सैंपल ,13 निकले पॉजिटिव ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH