CM बघेल के भाषण पर टिकी सबकी नजर , जाने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या सौगात दे सकते है CM

रायपुर , 15-08-2023 4:40:49 AM
Anil Tamboli
CM बघेल के भाषण पर टिकी सबकी नजर , जाने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या सौगात दे सकते है CM
रायपुर 14 अगस्त 2023 - स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी के पुलिस परेड मैदान में आयोजित होने वाले प्रदेश के मुख्‍य समारोह में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल मुख्‍य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। मौजूदा सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बड़ा समारोह है। 

सितंबर-अक्‍टूबर में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में कल होने वाले मुख्‍यमंत्री बघेल के भाषण पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी। संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों को भी बघेल के इस भाषण से काफी उम्‍मीदें हैं। भाजपा सहित अन्‍य राजनीतिक दल के नेता और रणनीतिकार सीएम के इस भाषण को गौर से सुनेंगे।

सूत्रों के अनुसार स्‍वतंत्रता दिवस पर CM बघेल के भाषण पर इस वर्ष नवंबर- दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रभाव दिख सकता है। बघेल राज्‍य में नया जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं। वैसे भी पत्‍थलगांव और सरायपाली को जिला बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है। ऐसी चर्चा है कि सीएम अगली बार सरकार बनने पर इन जिलों के गठन की घोषणा कर सकते हैं। बताते चले कि भूपेश बघेल की नेतृत्‍व वाली यह सरकार अपने कार्यकाल में अब तक 6 नए जिलों का गठन कर चुकी है। वहीं, कुछ नगर पंचायतों को नगर परिषद बनाने की भी घोषणा हो सकती है।

सीएम बघेल ने अपने पहले कार्यकाल में सभी वर्ग के सरकारी कर्मियों को काफी कुछ दिया है। इसी वजह से सरकारी कर्मियों को बघेल से उम्‍मीद बढ़ी हुई है। अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, शिक्षक, स्‍वच्‍छता दीदी और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों का आंदोलन इसी उम्‍मीद का हिस्‍सा है। संविदा कर्मियों अपने नियमितीकरण की घोषणा की उम्‍मीद लगाए बैठे हैं। 

हालांकि सरकार ने एक मुश्‍त 27 प्रतिशत वेतन बढ़ाकर उन्‍हें शांत करने का प्रयास किया है बावजूद इसके स्‍वतंत्रा दिवस पर वे नियमितीकरण की सौगात मिलने की उम्‍मीद लगाए बैठे हैं। बघेल धान अतिरिक्‍त दूसरी फसलों की खेती को प्रोत्‍साहित करने के लिए नई घोषणा कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार मुख्‍यमंत्री बघेल कल जो भी घोषणा करेंगे उस पर अमल चुनाव के बाद ही हो पाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH