छत्तीसगढ़ - कद्दावर नेता व JCCJ विधायक हुए भाजपा में शामिल , भाजपा की बढ़ी ताकत

रायपुर , 13-08-2023 6:36:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कद्दावर नेता व JCCJ विधायक हुए भाजपा में शामिल , भाजपा की बढ़ी ताकत
रायपुर 13 अगस्त 2023 - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के पूर्व नेता व लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। धर्मजीत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार सुबह रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। धर्मजीत सिंह ने भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन के सामने बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस दौरान धर्मजीत के सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान रिटायर्ड IFS एसएसडी बड़गैयया , धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भी भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह , प्रदेश अरुण साव , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा के वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान यह भी कयास लगाया जा रहा है कि धर्मजीत सिंह लोरमी से प्रत्याशी बनाएं जा सकते हैं। भाजपा में प्रवेश करने के सवाल पर धर्मजीत सिंह ने फिलहाल किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया है।

उन्होंने सही समय पर इसकी घोषणा करने की बात कही है। इधर भाटापारा विधायक प्रमोद कुमार शर्मा भी उनके साथ पार्टी बदलने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि प्रमोद शर्मा के भाजपा या कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बतादें कि धर्मजीत सिंह पहले से ही JCCJ पार्टी ने निष्कासित हैं। हालांकि वर्तमान में धर्मजीत सिंह लोरमी विधानसभा क्षेत्र से JCCJ पार्टी से ही विधायक हैं। धर्मजीत सिंह JCCJ के काफी प्रमुख नेता रहे हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके और अमित जोगी के बीच दूरियां बढ़ती चली गई।

लोरमी विधानसभा :-

यहां 1993 से अब तक के छह चुनाव में तीन बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और एक बार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को जीत मिली। कांग्रेस से धर्मजीत सिंह तीन बार लगातार 1998 से 2008 तक जीते। वहीं, जकांछ से भी धर्मजीत ने ही जीत दर्ज की। यहां से धर्मजीत सिंह ने पांच चुनाव लड़ा, जिसमेें 2013 में सिर्फ एक बार भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू से हार का सामना करना पड़ा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH