छत्तीसगढ़ - कॉलेज में दो विषय मे फेल छात्रों को मिलेगी पूरक परीक्षा की पात्रता , सभी यूनिवर्सिटी में होगा नियम लागू

रायपुर , 12-08-2023 2:17:37 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कॉलेज में दो विषय मे फेल छात्रों को मिलेगी पूरक परीक्षा की पात्रता , सभी यूनिवर्सिटी में होगा नियम लागू
रायपुर 11 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के छह राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने पर पूरक की पात्रता मिलना लगभग तय है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नवा रायपुर में कुलपति व कुलसचिवों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक पात्रता को लेकर चर्चा की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को इस वर्ष पूरक की पात्रता देने पर सहमति बनी है। लेकिन शासन की तरफ से जब आदेश आ जाए, तभी पुख्ता माना जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों NSUI और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं में दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक की पात्रता देने की मांग मुख्यमंत्री और कुलपति से की थी।

कांग्रेस के नेताओं ने कोराेना के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात भी की थी। NSUI और कांग्रेस नेताओं की तरफ से की जा रही मांग पूरी होना लगभग तय माना जा रहा है। दो विषयों में पूरक की पात्रता का नियम बनने से लगभग 80 हजार छात्रों को फायदा होने का अनुमान है। जानकारों का कहना है कि दो विषयों में पूरक का नया प्रावधान सिर्फ इसी वर्ष के लिए होगा। क्योंकि कोरोना काल के कारण तीन वर्ष बाद इस वर्ष छात्रों ने आफलाइन परीक्षा दी है। इसका असर रिजल्ट में दिखा है।

रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में ग्रेजुएशन के तीन वर्ष में कुल 1,25,463 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 48,925 पास और 50,767 फेल हुए है। वहीं 24,542 छात्रों को पूरक मिला है। जो छात्र फेल हुए है उनमें करीब 25 हजार दो विषयों में फेल है। इसी तरह दुर्ग विश्वविद्यालय, बिलासपुर विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय, बस्तर विश्वविद्यालय और रायगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 80 हजार छात्र दो विषयों में फेल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH