छत्तीसगढ़ - महिला डॉक्टर की बड़ी लापरवाही... जिंदा बच्ची को बताया मृत , परिजनों ने किया जमकर हंगामा

रायपुर , 09-08-2023 7:14:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला डॉक्टर की बड़ी लापरवाही... जिंदा बच्ची को बताया मृत , परिजनों ने किया जमकर हंगामा
रायपुर 09 अगस्त 2023 - राजधानी रायपुर में डॉक्टर् की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां बैरन बाजार स्थित सुश्रुषा हॉस्पिटल में जिंदा बच्ची को मृत बता दिया। दरअसल मंगलवार को सुबह जुड़वाँ बच्चियां पैदा हुई। जिसे अस्पताल प्रबंधन ने मृत बता दिया। जिसके बाद पैकिंग के समय बच्ची के शरीर में हलचल होने पर उसका जिंदा होना पाया गया। जिसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल मे जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक, शहर के बैरनबाजार में स्थित सांई सुश्रुषा हॉस्पिटल में समता कॉलोनी के रहने वाले अंजनी सारस्वत ने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया। मंगलवार सुबह 3 बजे पत्नी ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। जिसके बाद डॉक्टर बताया कि एक बच्ची की मौत हो चुकी है। वहीं एक बच्ची भी प्री-मैच्योर है। कभी भी मर सकती है। जिसके बाद थोड़ी देर में ही दूसरी बच्ची को भी मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुनकर पूरा परिवार हॉस्पिटल में इकट्ठा हो गया।

अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से दोनों बच्चियों के शव को लपेटने के लिए कफन लाने के लिए कहा। पिता बच्चियों को दफनाने के लिए कपड़ा लेकर पहुंचे। मृत बच्चियों को पॉलिथिन में पैक किया ही जा रहा था कि इनमें से एक बच्ची के शरीर में मूवमेंट हो गया। पिता ने बच्ची के शरीर में हलचल देखकर तुरंत डॉक्टर को बताया। लेकिन इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा नजरअंदाज किया गया।

परिजनों द्वारा एक बार फिर जांच का दबाव डालने पर बच्ची की दोबारा जांच की गई। जिसमें बच्ची जिंदा मिली। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। और डॉ मोनिका पाठक पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया वहीं परिजनों ने डॉक्टर की FIR की मांग की। फ़िलहाल पुलिस ने एक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी बच्ची का इलाज जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH