छत्तीसगढ़ - शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण पर सियासत शुरू , भाजपा और कांग्रेस हुए आमने सामने

रायपुर , 08-08-2023 8:53:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण पर सियासत शुरू , भाजपा और कांग्रेस हुए आमने सामने
रायपुर 08 अगस्त 2023 - शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर प्रवेश देने के कैबिनेट के निर्णय के बाद आरक्षण मसले पर फिर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा-कांग्रेस दोनों दल एक-दूसरे को घेर रहे हैं। कैबिनेट के निर्णय को भाजपा विपक्ष के दबाव व विरोध का परिणाम बता रही है। जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर राजभवन में अटके 76 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भाजपा पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है।

पूर्व राज्यसभा सदस्य व भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने कहा है की आदिवासी आरक्षण पर ढुलमुल नीति से बाज आते हुए भूपेश सरकार आख़िरकार हम सभी के विरोध के कारण मंत्रिपरिषद में यह निर्णय लेने को विवश हुई है। अब राज्य में मेडिकल कालेजों में MBBS की कुल 973 सीटों में से अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को 32 प्रतिशत के हिसाब से पूरे 300 सीट प्राप्त होंगे। इसी तरह अन्य संस्थानों में भी प्रवेश मिल पाएगा। नेताम ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के साथ किसी भी प्रकार की धोखेबाजी बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार तो राज्य के आरक्षित वर्ग के लोगों को 76 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है। इसके लिए भूपेश सरकार ने विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर राजभवन भेजा है मगर भाजपा के षड्यंत्रों के कारण आरक्षित वर्गों को अधिकार पिछले आठ माह से राजभवन में लंबित है। राजभवन से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण प्रदेश में 76 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं हो पा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH