छत्तीसगढ़ - सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया विश्व आदिवासी दिवस में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम

रायपुर , 08-08-2023 3:33:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया विश्व आदिवासी दिवस में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम
रायपुर 07 अगस्त 2023 - राज्य सरकार 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं। मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकित नामों के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास रविन्द्र चौबे, कबीरधाम (कवर्धा) में वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, कोण्डागांव में आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, रायगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुंगेली जिले में ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, बलरामपुर-रामानुजगंज में संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, महासमुन्द में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, बेमेतरा जिले में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, कांकेर जिले में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, कोरिया जिले में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय, राजनांदगांव जिले में विधायक दलेश्वर साहू विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी प्रकार गरियाबंद जिले में विधायक अमितेष शुक्ल, सक्ती जिले में विधायक रामकुमार यादव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक के.के. धु्रव, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में विधायक गुलाब कमरो विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जशपुर जिले में विधायक विनय कुमार भगत, धमतरी जिले में विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा, नारायणपुर जिले में विधायक चंदन कश्यप, सूरजपुर जिले में विधायक प्रेमसाय सिंह टेकाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विधायक यशोदा वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और बीजापुर जिले में विधायक विक्रम मण्डावी विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH