छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगेगा ब्रेक , लेकिन नहीं बढ़ेगा तापमान , जानें मौसम का ताजा UPDATE

रायपुर , 07-08-2023 4:06:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगेगा ब्रेक , लेकिन नहीं बढ़ेगा तापमान , जानें मौसम का ताजा UPDATE
रायपुर 07 अगस्त 2023 - अब राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून द्रोणिका अब पूर्वाेत्तर की ओर से होकर गुजर रही है, इसलिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि रायपुर शहर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं और रात तक गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

बारिश की गतिविधियों में कमी होना तो लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी बीच रविवार को दिनभर बादलों की आंख मिचौली के बाद देर शाम बारिश ने राहत दी। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस बीजापुर और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है।

एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास बना हुआ है, जो माध्य समुद्रतल से 1.5 किमी ऊपर तक विस्तारित है। वहीं, माध्य समुद्र तल से मानसून द्रोणिका अमृतसर, यमुनानगर, बरेली, गोरखपुर, पटना, मालदा और पूर्व की ओर से होते हुए मिजोरम से होकर गुजर रही है।
 
रविवार को प्रदेश के कम हिस्सों में ही बारिश देखने को मिली। जिसमें लोहांडीगुड़ा, ओरछा में अधिकतम तीन सेमी, जगदलपुर, सरायपाली, धरमजयगढ़, शंकरगढ़ में दो सेमी, बसना, कुसमी, पलारी, लाभांडीह, बस्तर, पथरिया, पिथौरा, बास्तानार में एक सेमी, जबकि अन्य कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH