लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के सभी डेम हुए लबालब , निचली बस्तियों में अलर्ट जारी

रायपुर , 05-08-2023 1:05:09 AM
Anil Tamboli
लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के सभी डेम हुए लबालब , निचली बस्तियों में अलर्ट जारी
रायपुर 04 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से राज्य के 12 बड़े प्रमुख जलाशय में 78.51 और 34 मध्यम जलाशय में 77.86 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इस तरह राज्य के बड़े और मध्यम जलाशयों में कुल 6360.23 मिलीयन क्यूबिक मीटर के विरुद्ध 4986.93 मिलीयन क्यूबिक मीटर जल भराव हो चुका है।

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़े जलाशयों में शामिल मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इसी तरह कोरबा जिले के मिनीमाता-बांगो , बालोद के तांदुला , कांकेर के दुधावा , बिलासपुर के खारंग और गरियाबंद के सिकासेर में 80 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। धमतरी के रविशंकर जलाशय (गंगरेल) में 75.20 प्रतिशत जल भराव हो चुका है।

कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक होने के कारण कुछ बांधों से पानी भी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मध्यम जलाशय में शामिल बालोद के खरखरा , कबीरधाम के छिरपानी , राजनांदगांव के पिपरिया नाला , दुर्ग के खपरी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है।

इसी तरह बालोद के गोंदली , कबीरधाम के सुतियापाट और कर्रानाला , राजनांदगांव के मटियामोती और धारा , कोरिया के झुमका तथा सरगुजा के बरनई जलाशय में 90 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। 

इसके अलावा राजनांदगांव के रुसे और घुमरिया , रायपुर के पेंड्रावन , सरगुजा के कुंवरपुर , कबीरधाम के सरोदा , बलौदाबाजार के बलार और रायगढ़ के केदार में 75 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH