छत्तीसगढ़ में घटी चमत्कारिक घटना , देख कर लोगो के रोंगटे हुए खड़े , वैज्ञानिकों ने कही यह बात

बलरामपुर , 04-08-2023 5:40:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में घटी चमत्कारिक घटना , देख कर लोगो के रोंगटे हुए खड़े , वैज्ञानिकों ने कही यह बात
बलरामपुर 04 अगस्त 2023 - बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम फूलीडूमर के तालाब में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।यहां एक तालाब में उठा जल बवंडर तेजी से पानी को खींचते हुए ऊपर की ओर बढ़ा। इसके दायरे में आया एक पेड़ धराशायी हो गया। कुछ घरों के छप्पर उड़ गए। कौतूहलवश लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

जल बवंडर का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बनारस मार्ग पर उत्तरप्रदेश की सीमा पर बलरामपुर जिले का अंतिम ग्राम फूलीडूमर है। इस गांव में एक तालाब है। गुरुवार की दोपहर सब कुछ सामान्य था। तालाब के आसपास किसान खेती में व्यस्त थे। उसी दौरान तेजी से तालाब में बवंडर उठा। देखते ही देखते यह पानी को लेकर ऊपर की ओर उठने लगा। तेज गति के कारण आसपास के पेड़ों की डंगाल टूट गई।यह जल बवंडर तेजी से आगे बढ़ा।

तालाब के पानी को जमीन से बादलों की ओर खींचे जाने का दृश्य देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। ग्रामीणों के अनुसार यह तूफान लगभग 100 मीटर तक चला। इस दौरान बवंडर के चपेट में एक पेड़ भी आया जो गांव के पूर्व सरपंच शिवशंकर यादव के घर पर गिर गया।

ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होनें बवंडर का वीडियो बनाना शुरू किया तो कुछ ही मिनट में बवंडर समाप्त हो गया लेकिन उसके पहले तक इस जल बवंडर के कारण कई घरों के छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसा ही नजारा कुछ वर्ष पहले मैनपाट में भी देखने को मिला था।

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि यह क्षेत्र प्रति चक्रवाती होता है जो हवा को नीचे से ऊपर की ओर तेज घुर्णन के साथ खींचता है। यदि यह किसी जलराशि के ऊपर से गुजरता है तो वहां तेजी से जल बादलों की ओर चल पड़ता है। फूलीडूमर गांव की घटना भी इसी का परिणाम है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH