छत्तीसगढ़ के चार संभाग में भारी बारिश का अलर्ट , मौसम विभाग ने की घरों से बाहर ना निकलने की अपील

रायपुर , 04-08-2023 4:01:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के चार संभाग में भारी बारिश का अलर्ट , मौसम विभाग ने की घरों से बाहर ना निकलने की अपील
रायपुर 04 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर , बिलासपुर , सरगुजा और दुर्ग संभाग के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के बाद 6 जिलों में हालात ऐसे हैं, जहां औसत बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है। सरगुजा के हालात भी पहले से सुधरे हैं और आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है। 

बीजापुर जिले में 54 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसी तरह सुकमा जिले में 39 प्रतिशत और राजधानी रायपुर में 36 प्रतिशत औसत से ज्यादा बारिश हुई है, बालोद जिले में 25 फीसदी ज्यादा औसत बारिश दर्ज की गई है।

बीते दिनों प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश की स्थिति थी लेकिन पिछले 2 से 3 दिनों तक हुई वर्षा के बाद ये संख्या घटकर आधी हो गई है। अब केवल 5 जिले ही ऐसे हैं, जहां कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इधर रायपुर में हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। 

पानी सड़कों में बहता रहा। यहां भाठागांव के सरकारी स्कूल में भी बच्चों को जलभराव की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा राज्य के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल जमकर बरसे हैं। रायगढ़ में 222.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सूरजपुर जिले में 157.6 मिमी, मुंगेली में 145 मिमी, बिलासपुर 117.6 मिमी और कोरबा जिले में 116.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसी तरह कोरिया जिले में 112.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। महासमुंद जिले में 112, सरगुजा में 105.8 मिमी, जांजगीर जिले में 99.1 मिमी, रायपुर में 97.9 मिमी, जशपुर जिले में 96.6,बलौदा बाजार 92.5 मिमी, बेमेतरा जिले में 77 मिमी बारिश हुई है। इधर कबीरधाम जिले में 68.7 मिमी,राजनांदगांव में 67.6 मिमी और बलरामपुर जिले में 64. 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH