छत्तीसगढ़ - डॉक्टर पति ही निकला पत्नी का हत्यारा , एक साल बाद DNA जाँच से हुआ खुलासा

रायपुर , 04-08-2023 2:20:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - डॉक्टर पति ही निकला पत्नी का हत्यारा , एक साल बाद DNA जाँच से हुआ खुलासा
रायपुर 03 अगस्त 2023 - राजधानी रायपुर के गुढि़यारी पुलिस ने एक साल पहले क्षेत्र में हुए डाक्टर की पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। मृतका देवशाह (29) की हत्या उसके डा. पति लक्ष्मी सागर ने की थी। जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने DNA रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया है। 

मृतका के नाखून में आरोपित के टिशू मिले थे, जिसे DNA जाँच के लिए भेजा गया जहां से हत्या करने की पुष्टि हुई। उससे हत्या करने की वजह पूछी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोशित डाक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि अब भी वह पुलिस को सही जानकारी देने से बच रहा है।

यह था पूरा मामला ???

25 जून 2022 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनता कालोनी गुढ़ियारी स्थित मकान नंबर जे 709 में एक महिला की मृत्यु हो गई है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जिस पर थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान के कमरे में देखने पर पाया गया कि मृतका देवशाह का शव पलंग पर चित अवस्था में पड़ा था और संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतका की मृत्यु दम घुटने से होना बताया गया। जिस पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टर द्वारा मृतका के हाथ के नाखून से मिले संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था। टिशू को DNA टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के DNA से मिलान होना बताया जिस पर गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मृतका के पति आरोपी डा. लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार किया गया। बता दे कि आरोपी डॉक्टर को DNA से पहले नार्को टेस्ट करवाने के लिए ले गए थे, लेकिन आरोपी के हार्ट में दिक्कत की वजह से नहीं हो पाया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH