छत्तीसगढ़ - अमित जोगी का चार साल का बेटा इस लाईलाज बीमारी से पीड़ित , अमित जोगी ने पोस्ट कर दी जानकारी

रायपुर , 03-08-2023 10:04:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अमित जोगी का चार साल का बेटा इस लाईलाज बीमारी से पीड़ित , अमित जोगी ने पोस्ट कर दी जानकारी
रायपुर 03 अगस्त 2023 - अमित जोगी का बेटा अयान एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहा है। खुद अमित जोगी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बेटे की इस गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी दी है। फिलहाल तीन साल के अयान का इलाज CMC वैल्लोर में चल रहा है। चिंता की बात ये है कि इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की आयु ज्यादा लंबी नहीं होती।

जिस बीमारी से अयान को ग्रसित होना बताया जा रहा है, वो एटेक्सिया टेलेंगानाजेस्टासिया (AT) के नाम से जाना जाता है। ठीक से चलने , बोलने , निगलने और उसके सामान्य मस्तिष्क विकास में तो तकलीफ़ होगी ही, साथ ही निकट भविष्य में फेफड़े , खून और चमड़ी की बीमारियों के कारण उसके जीवन को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

अमित जोगी ने बताया है कि ये बीमारी अभी तक लाइलाज है हालाँकि अमरीका , जर्मनी , इंग्लैंड , फ़्रांस , इटली और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में इसके उपचार हेतु “जीन-थेरेपी” पर आधारित वैज्ञानिक प्रयोग लगातार चल रहे हैं- जिनके परिणामस्वरूप पिछले एक दशक में इस दुर्गम रोग से पीड़ित बच्चों की जीवन-आयु मात्र 10-15 साल से बढ़कर लगभग 40 साल हो चुकी है। मैंने इन सभी जाँच केंद्रों को अयान की रिपोर्ट भेज दी है ताकि उसे इनका लाभ मिल सके।

अमित जोगी की फेसबुक पोस्ट :-

बेटे अयान की जन्मदिवस की संध्या पर सारी चुनावी राजनीतिक होड़-छोड़ को पृथक कर, विगत 4 दिनों से मैं अपने बेटे अयान की चिकित्सीय जाँच कराने, अपनी माँ डॉ रेणु जोगी के 50 साल पुराने कॉलेज, CMC वेल्लौर, अपनी पत्नी ऋचा और उसकी माँ के साथ आया हूँ। यहाँ पता चला है कि मेरे इकलौते बेटे अयान को एक अद्भुत बीमारी है जो 1 लाख बच्चों में मात्र किसी 1 को ही होती है।

इस बीमारी के कारण से उसे ठीक से चलने, बोलने, निगलने और उसके सामान्य मस्तिष्क विकास में तो तकलीफ़ होगी ही, साथ ही निकट भविष्य में फेफड़े, खून और चमड़ी की बीमारियों के कारण उसके जीवन को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। इन सबके बावजूद जिस एकाग्रता के साथ अयान इन सभी चुनौतियों का हँसते-खेलते हुए रोज़ाना सामना कर रहा है, वो सिद्ध करता है कि वास्तव में वो अपने दादा का पोता है!

अगले तीन दिनों में- 4 अगस्त 2023 को- अयान अपने 3 साल पूरा कर लेगा। ऋचा, उसकी माँ श्रीमती रश्मि साधु, मेरे सुरक्षा प्रभारी श्री सूर्या नारायण, हमारा छोटा भाई श्री निलेश चौहान, अयान की देख-रेख करने वाले श्री यादव और मैं वेल्लौर में उसके डॉक्टरों-जिनमें मम्मी के सहपाठियों की अग्रणी भूमिका होगी- के साथ उसका जन्मदिन बड़ी ज़ोर-शोर से मनायेंगे। 3 साल के इस दौर में अयान ने अपनी शरारती-हरकतों से हमारे परिवार के हर पल को अनेपिक्षित ख़ुशियों से परिपूर्ण कर दिया है। इस दुनिया में अगर ईश्वर है, तो इसका ठोस प्रमाण हमें अयान ने दिया है।

आधुनिक चिकित्सा में इस बीमारी को एटेक्सिया टेलेंगानाजेस्टासिया (AT) नाम से जाना जाता है। जानकारी के अभाव में अभी पूरी दुनिया में इस बीमारी से पीढ़ित मात्र 500 बच्चों की “जीन रिपोर्ट” उपलब्ध है- जिसके आधार पर इस बीमारी के इलाजों पर कार्य चल रहा है। इनमें से 28 बच्चों का इलाज CMC वेल्लौर में हो रहा है।

मेरी पत्नी डॉ ऋचा जोगी के अद्वितीय प्रयासों के कारण आज तक अयान में इस भीषण बीमारी के अधिकांश लक्षण नहीं देखने को मिले हैं किंतु यह भी तय है कि भविष्य में एक सामान्य जीवन जीने के लिए उसे अनेकों चुनौतियों से निपटना होगा। इन सभी चुनौतियों का हम एक परिवार के रूप में डटकर सामना करेंगे और ईश्वर की कृपा से अयान को एक सामान्य जीवन जीने का अवसर देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।

आप से निवेदन है कि आप अयान के लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए हमारे साथ प्रार्थना करें। उसे दवाइयों के साथ आपकी दुवाओं की ज़रूरत है। 

आपका
अमित जोगी

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH