छत्तीसगढ़ - LIC एजेंट फंसा हनीट्रेप गैंग के जाल में , आरोपियों ने रची ऐसी साजिश की LIC एजेंट ,,,
बिलासपुर , 03-08-2023 9:22:19 PM
बिलासपुर 03 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक LIC एजेंट हनीट्रैप जैसे गिरोह के चंगुल में फंस गया। एंजेट की पत्नी की सहेली ने जमीन दिलाने के लिए पहले एजेंट से 11 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद उसकी पत्नी से भी दोस्ती कर उनके गिरोह के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया और अवैध संबंध बनाया। महिला ने एजेंट को शराब पिलाकर उसका न्यूड वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करते हुए 12 लाख रुपए की मांग की। पूरा मामला एक साल पुराना है, जो अब LIC एजेंट के शिकायत करने के बाद सामने आया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के कटघोरा निवासी राजप्रकाश जायसवाल LIC का काम करता है। एजेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी के बचपन की सहेली बिलासपुर के तालापारा में रहती है, जिससे उसकी पहचान थी। साल 2022 में पत्नी की सहेली ने चुचुहिया पारा निवासी असगर खान से उसकी मुलाकात कराई। इस दौरान उसकी अजगर से दोस्ती हो गई।
युवती के मित्र ने खुद को प्रापर्टी डीलर बताया और LIC में प्रापर्टी डीलर का पैसा इन्वेस्ट कराने में मदद करने की बात कही। इस दौरान उसने अजगर को बिलासपुर में जमीन दिलाने के लिए कहा, तब उसने सिरगिट्टी क्षेत्र में जमीन दिलाने की बात कही। बातों में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में 11 लाख रुपये दे दिए। इसी दौरान बिलासपुर में असगर से लगातार मुलाकात के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का अजगर के साथ अवैध संबंध है तो उसने पत्नी को छोड़ दिया। कुछ दिन बाद युलती ने उसे बताया कि उसकी पत्नी और अजगर के अश्लील फोटो व वीडियो उसके पास हैं, जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इसके एवज में उसने पैसे मांगे।
LIC एजेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि युवती ने उसे मोपका बुलाया और पैसे के बदले फोटो-वीडियो लौटाने की बात कही। उसके वहां जाते ही युवती ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और एंजेट की पिटाई करवाई। इतना ही नहीं उसके कपड़े उतवाकर वीडियो भी बनाया। इसके बाद इस वीडियो को जरिया बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगी।
प्रताड़ना से तंग आकर LIC एजेंट ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
















