छत्तीसगढ़ में गैंगवार , दोनो गुटों में जमकर चले तलवार और फरसे , कई बदमाश घायल

रायपुर , 02-08-2023 11:49:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में गैंगवार , दोनो गुटों में जमकर चले तलवार और फरसे , कई बदमाश घायल
रायपुर 02 जुलाई 2023 - राजधानी में गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. शहर के पॉश इलाके मौदहापारा में देर रात बलवा हुआ है. दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में जमकर तलवार, चाकू, और फरसा चले. इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और दुकानों को भी हथियारों से नुकसान पहुंचाया है. ये पूरी वारदात इलाके में लगी CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

इस मामले में मौदहापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा , हत्या का प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबंधा मैदान के पास मंगलवार की रात बलवा हुआ. जिसमें दो पक्षों के युवकों ने जमकर तलवार, चाकू, फरसा और डंडे चलाए. इस घटना में 2 युवक मौदहापारा निवासी आसिफ और फिरोज गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. हिंसक झड़प का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें बदमाश हाथों में हथियार लहराते दिख रहे है और खड़ी गाड़ियों एवं दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले में बदमाशों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि इलाके के निगरानी बदमाश आसिफ और फिरोज के बीच वर्चस्व की लड़ाई के चलते यह बलवा हुआ है. फिलहाल, इस वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में मौदहापारा थाना पुलिस जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH