छत्तीसगढ़ की बेटी का अमेरिका में हुआ सम्मान , पूरे प्रदेश में खुशी की लहर

रायपुर , 02-08-2023 9:40:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की बेटी का अमेरिका में हुआ सम्मान , पूरे प्रदेश में खुशी की लहर
रायपुर 02 अगस्त 2023 - राजधानी के लाखेनगर इलाके में रहने वाली शिक्षिका एवं एकल नाट्य मंचन में प्रसिद्धि हासिल करने वाली कलाकार ममता अहार को 28 जुलाई को अमेरिका में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए की जाने वाली सेवा और रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के 21वें द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन भारत के महावाणिज्य दूतावास, शिकागो में आईसीसीआर और हिंदी समन्वय समिति के सहयोग से 28 जुलाई को किया गया। यह आयोजन हालिडे इन इंडियाना पोलिस, कारमेल, 251 पेंसिल्वेनिया पार्कवे, कार्मेल में किया गया।

इसमें कलाकार शिक्षिका ममता ने ‘द्रोपदी’ के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन में एकल अभिनय के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 18 पात्रों की भूमिका अकेले ही निभाई। नाटक का लेखन निर्देशन अभिनय स्वयं ही किया। ममता की यह दूसरी अमेरिका यात्रा रही, इससे पहले उन्होंने ‘मीरा’ नाटक में भी एकल अभिनय करके वाहवाही लूटी थी।

ममता अहार ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कला के क्षेत्र में रूचि है। स्कूल, कालेज में नृत्य, नाटक में भाग लेती रहीं। आमापारा इलाके में स्थित पं.सखाराम स्कूल में वे 23 वर्षों से शिक्षिका के पद पर कार्य कर रहीं हैं। निर्धन बच्चों को वे निश्शुल्क अभिनय के गुर सिखाकर नाट्य मंचन करने का अवसर दे रहीं हैं। साथ ही बच्चों को नाटक और लोकगीतों के माध्यम से पढ़ाती हैं। पढ़ाने की विशेष शैली के चलते राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं हैं।

इसके अलावा ललित कला अकादमी नई दिल्ली ने राष्ट्रीय कला पुरोधा सम्मान से भी सम्मानित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में 2016 में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान, 2019 में राज्य शिक्षक पुरस्कार और 2022 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा कला के क्षेत्र में सैकड़ों पुरस्कार मिल चुके हैं।

ममता ने लंदन, पेरिस, अमेरिका, रूस, ग्रीस, मारीशस, कनाडा, आस्ट्रेलिया, दुबई, कुवैत जैसे 20 से ज्यादा देशों में नाटक और नृत्य की प्रस्तुति दी है। मीरा, द्रौपदी, यशोधरा, सावित्री बाई फुले, मेरी आवाज सुनो, मुझे कुछ कहना है जैसे एक पात्रीय नाटकों से विशेष पहचान मिली है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH