छत्तीसगढ़ में 36 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी , मौषम विभाग ने की घरों में रहने की अपील

रायपुर , 02-08-2023 12:02:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 36 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी , मौषम विभाग ने की घरों में रहने की अपील
रायपुर 01 अगस्त 2023 - मानसून सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 24 से 36 घंटे के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और किसी भी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक की स्थिति सामान्य से लगभग 11 फीसद बारिश कम हुई है। सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है,वहीं रायपुर में बारिश की स्थिति सामान्य से ज्यादा रही। मौसम विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है तथा इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।

इसके प्रभाव से ही मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम और क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत से ही बदल जमकर बरस रहे हैं, बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से आमजन जीवन प्रभावित हुआ हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, इस दैरान राज्य के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई हैं। 

मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, यह अलर्ट कल यानी 2 अगस्त की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए जारी गया हैं, इस दौरान जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, सूरजपुर और रायगढ़ जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गयी हैं, वही सरगुजा, पेंड्रा और बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान आंधी तूफ़ान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना हैं, जिसके चलते लोगो से आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH